Saturday, June 13, 2026
HomeJaunpurपति ने पत्नी और बेटे को खिलाया कीटनाशक

पति ने पत्नी और बेटे को खिलाया कीटनाशक

-

पति ने पत्नी और बेटे को खिलाया कीटनाशक

कानपुर(पीएमए)। नौबस्ता में नशेबाज पिता ने पत्नी व बेटे के नशेबाजी का विरोध करने पर दोनों को कीटनाशक खिलाने के बाद घर में आग लगा दी।
इलाके के गुलाब चंद्र का हाता निवासी टेंट हाऊस संचालक धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुधा व सोनालीव बेटा सागर के साथ रहते हैं। बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता शराब पीने के आदी हैं। नशेबाजी के विरोध में सभी के साथ मारपीट करते हैं। परिजनों को उनका किसी अन्य महिला से भी संबंध होने का शक है। मंगलवार रात वह नशे में धुत होकर पहुंचे तो पत्नी ने फिर से विरोध किया। इस पर पीटना शुरू कर दिया। बेटे ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटा।

5 लाख की रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार

आरोप है कि पिता ने कीटनाशक मां-बेटे को खिला दिया और घर के अंदर रखी गृहस्थी में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंच कर आग बुझा मां-बेटे को अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular