सरयू तट से सैकड़ों मातृ शक्तियों ने कलश में सरयू जल लेकर निकाली यात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। अयोध्या में राजा राम के प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आगाज। सरयू तट से सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्तियों ने कलश में सरयू जल लेकर कलश यात्रा निकाली। सरयू तट से कलश यात्रा श्रृंगरहाट रामकोट होते हुए गेट नंबर 2 से राम मंदिर पहुंची।
इसके पहले वैदिक आचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान अनिल मिश्रा का यजमान पूजन कराया। सुबह 6:30 बजे शुरू हो जाएगा अनुष्ठान। शाम 6:30 बजे तक चलता रहेगा अनुष्ठान। 4 जून को भी दिनभर चलता रहेगा अनुष्ठान। 5 जून को दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा अनुष्ठान। 1:25 से 1:40 के बीच अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा। साथ अन्य उप मंदिरों में विराजित मूर्तियों की भी होगी प्राण प्रतिष्ठा। चंदौली के प्रकांड जय प्रकाश 101 वैदिक आचार्य के साथ संपन्न कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा। 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






