जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खो खो संघ श्रावस्ती के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती में द्वितीय जिला स्तरीय सीनियर पुरुष महिला व सब जूनियर बालक बालिका खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन के मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी शिव कुमार यादव को डॉ. नजम प्रबंधक एमए करियर अकादमी ने बैच लगाकर उनका स्वागत किया। खो खो संघ सचिव जमील अहमद ने बताया कि जिला खो खो संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, सचिव जमील अहमद एवं खो खो कोच जगेसर सैनी के अगुवाई में यह प्रतियोगिता एक दिवसीय 14 सितंबर 2024 को स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती में आयोजित किया गया। जिसमें सीनियर व सब जूनियर बालक बालिकाओं की टीमों ने प्रतिभा किया। बालक सीनियर वर्ग में एमए करियर अकैडमी, बलदेव प्रसाद इंटर कॉलेज अमवा, राजकीय आश्रम पद्धति सिरसिया ,जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा, स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा, श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा श्रावस्ती एवं सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय आश्रम पद्धति भायापुरवा ए, राजकीय बालिका विद्यालय भिनगा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी, एमए करियर अकैडमी, श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा एवं राजकीय आश्रम पद्धति भैया पूर्व बी टीम में प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना, उच्च प्राथमिक विद्यालय बदरहा दक्षिणी भिनगा, एमए करियर अकैडमी, जूनियर हाईस्कूल भिनगा, जनता इंटर कॉलेज तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने प्रतिभा किया। वहीं सब जूनियर बालिका टीम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा, एमए करियर एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने प्रतिभा किया। सीनियर बालिका वर्ग में पहला मैच राजकीय बालिका विद्यालय भिनगा एवं राजकीय आश्रम पद्धति भयापुरवा के मध्य हुआ जिसमें राजकीय आश्रम पद्धति की टीम 2/1 से विजेता रही। दूसरा मैच श्री अलक्षेंद्र इंटर कालेज भिनगा और एमए करियर के मध्य हुए जिसमें अलक्षेंद्र इंटर कालेज विजेता रही। तीसरे मैच में एटीएस भयापुरवा विजेता रही। चौथे मैच में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विजेता रही। पहला सेमीफाइनल मैच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं राजकीय आश्रम पद्धति भयापुरवा ए के मध्य हुआ जिसमें कस्तूरबा गांधी 9/1 से विजई घोषित हुई। दूसरा सेमीफाइनल मैच श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा तथा राजकीय आश्रम पद्धति बी के मध्य हुआ जिसमें श्री अलक्षेंद्र इंटर कालेज 08/02 से विजई रही। फाइनल मैच में श्री अलक्षेंद्र इंटर कालेज की टीम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। सीनियर बालक वर्ग में पहला मैच बलदेव प्रसाद इंटर कॉलेज एवं एम ए करियर के मध्य हुआ जिसमें एम ए करियर की टीम विजेता घोषित हुई। दूसरा मैच अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा एवं यूपीएस पटना के मध्य हुआ जिसमें अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा विजेता घोषित हुई। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती और राजकीय आश्रम पद्धति सिरसिया के मध्य हुआ जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती की टीम फाइनल मैच में विजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग में पहला मैच उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा के बीच हुआ जिसमे उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना की टीम 11/04 से विजेता घोषित हुई। दूसरा मैच जूनियर हाईस्कूल भिनगा और जनता इंटर कालेज पटना के मध्य हुआ जिसमे जूनियर हाईस्कूल भिनगा की टीम 08/01 से विजेता घोषित हुई।फाइनल मैच जूनियर हाईस्कूल भिनगा और यूपीएस पटना के मध्य हुआ जिसमे जूनियर हाईस्कूल भिनगा 03/01 से फाइनल मैच में विजेता घोषित हुई। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर के मध्य हुआ जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 03/01 से विजेता घोषित हुई। समापन के मुख्य अतिथि इरफान अहमद नगर पालिका अध्यक्ष एवम विशिष्ट विशिष्ट अतिथि शिव कुमार यादव जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खो खो संघ की तरफ से अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष विक्रम यादव, सचिव मोहम्मद जमील, कोषाध्यक्ष जगेसर सैनी, प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. नजम प्रबंधक एमए करियर, सदस्य सदस्य कन्हैया प्रजापति तथाआशीष कुमार क्रीड़ा सचिव माध्यमिक श्रावस्ती, अशोक यादव प्रधानाचार्य को उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना खरगौरा, मोहम्मद जाकिर हुसैन प्रधानाचार्य उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा, डॉ. नजम प्रबंधक एमए कैरियर अकादमी, श्रीमती राधा अध्यापिका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर, रानी श्रीमती अनुष्का प्रजापति खेल प्रशिक्षिका राजकीय आश्रम पद्धति भयापुरवा, अन्य विद्यालयों के अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










