राजकीय इण्टर कालेज में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी हिमांशी
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मुस्करा, हमीरपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा हिमांशी राजपूत पुत्री पुष्पेंद्र राजपूत निवासी चांदोरा मुस्करा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। हालांकि विद्यालय की नियमित प्रधानाचार्य श्रीमती शिल्पी हैं। एक दिन की प्रधानाचार्य के रूप में हिमांशी ने संपूर्ण विद्यालय का निरीक्षण करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। हिमांशी का सपना भविष्य में प्रधानाचार्य या शिक्षिका बनकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना है। एक दिन के लिए प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव रहा।













