जान जोखिम में डालकर ट्रेन में यात्रा करने को मजबूर हैं हरदोई के यात्री

जान जोखिम में डालकर ट्रेन में यात्रा करने को मजबूर हैं हरदोई के यात्री

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। मकर संक्रांति त्योहार के चलते ट्रेनों में खचाखच भीड़ हो रही है। रेलवे पुलिस को कड़ी मशक्कत करके व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। सोमवार दोपहर हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर बड़ा हादसा होते होते रह गया जब आधा दर्जन से अधिक परिवार के सदस्य चलती त्रिवेणी एक्सप्रेस पर चढ़ने लगे‌ जिसमें सबसे पहले परिजनों द्वारा बच्चों को चलती ट्रेन में चढ़ाया गया लेकिन तब तक ट्रेन की गति धीरे-धीरे बढ़ने लगी और महिलाएं बच्चों को छूटने के चलते चलती ट्रेन संग भागने लगी। पता नहीं कैसे त्रिवेणी एक्सप्रेस के चालक को इसकी भनक लग गई और उसने गति को कम कर दिया जिससे बड़ा हादसा होते होते रह गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA