आतंकी हमले के दोषियों को फांसी दी जाय: रविन्द्र गौतम

आतंकी हमले के दोषियों को फांसी दी जाय: रविन्द्र गौतम

हनुमान मार्केट से कामता चौराहा तक निकल कैंडिल मार्च
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभम जायसवाल
लखनऊ। जनपद के हनुमान मार्केट से कामता चौराहा तक कैंडिल मार्च निकाला गया जिसमें शामिल लोगों ने जम्मू—कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दिया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद एवं आतंकवाद मुर्दादाबाद के नारे भी लगाये गये जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर युवा नेता एवं समाजसेवी रविन्द्र गौतम ने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में दोषियों को पकड़कर फांसी की सजा दी जाय। इस अवसर पर रविन्द्र गौतम, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवांश तिवारी, राज शुक्ला, बाबा कश्यप, करन जी, राजन, रोहित, आयुष, विवेक, दिवाकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA