बार-बार चुनाव से देश के आर्थिक संसाधनों पर पड़ता है प्रभाव: राजीव गुप्ता

बार-बार चुनाव से देश के आर्थिक संसाधनों पर पड़ता है प्रभाव: राजीव गुप्ता

कहा— एक राष्ट्र-एक चुनाव मुहिम को जनान्दोलन बनाने में जुटेगी जन समर्थन समिति
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। एक राष्ट्र एक चुनाव के संबंध में विचार गोष्ठी एवं जिला योजना बैठक बदायूं क्लब बदायूं में संपन्न हुई। विचार गोष्ठी में जनपद के अनेक सामाजिक संगठन और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। योजना बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन हेतु जिलास्तरीय एक राष्ट्र-एक चुनाव जन समर्थन समिति बदायूं का गठन किया गया जिसमें तमाम संगठनों ने अपनी सहमति जताई है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव ही इस देश को राजनीतिक स्थिरता की ओर ले जा सकता है। बार-बार चुनाव होने से देश के आर्थिक संसाधनों पर प्रभाव पड़ता है और पूरी प्रशासनिक मशीनरी विकास कार्यों को छोड़कर इसमें ही व्यस्त हो जाती है जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया यदि पूरे देश में एक साथ चुनाव हो तो न केवल चुनावी खर्च घटेगा, बल्कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी रुकेगा और देश का ध्यान विकास की ओर केंद्रित होगा। यह पहल “विकसित भारत” की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों से निरंतर संवाद करके इस विषय को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेकर चलना होगा। उनकी ऊर्जा, समर्पण और जनहित की सोच इस अभियान को एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का स्वरूप देने की ओर अग्रसर होगी।
जिला समन्वयक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा एक राष्ट्र-एक चुनाव जन समर्थन समिति में अधिवक्ता संघ, प्रलेखक संघ, व्यापार मंडल, चिकित्सा संघ, सर्राफा एसोसिएशन, टेंट एसोसिएशन, बारात घर एसोसिएशन, मैंथा एसोसिएशन, ईंट भट्टा एसोसिएशन, कोल्ड स्टोर एसोशिएशन, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन, एलआईसी संघ, शिक्षक संघ (प्राथमिक/ जूनियर/माध्यमिक/ डिग्री कॉलेज), शिक्षामित्र संघ, आंगनबाड़ी संघ, अनुदेशक संघ, प्राइवेट बस यूनियन, भूतपूर्व सैनिक संघ, खेल संघ, पेंशनर्स समिति, एडवरटाइजिंग संघ, पूर्व शिक्षक समिति, खेतिहर मजदूर संघ, बैंक अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स समिति, चार्टर्ड अकाउंटेंट संघ, रोटरी क्लब, बदायूं क्लब, भारत विकास परिषद, बाल कल्याण समिति, सामाजिक सद्भाव समिति, सनातन धर्मसभा, पंजाबी सेवा समिति, युवा मंच संगठन, अखिल भारतीय सनातन बोर्ड, प्रधान संगठन, लेखपाल संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को जोड़ा गया है। इनके सहयोग से विभिन्न स्थानों पर “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर आधारित गोष्ठियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी अशोक खुराना ने कहा— “एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होना चाहिए, देश हित में पारित यह कानून होना चाहिए। हित में है हम सबके यह निश्चित ही होना चाहिए, एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होना चाहिए”। इससे देश को बहुत बड़ा आर्थिक लाभ होगा,देश में स्थिरता आएगी और देश विरोधी ताकतों के हौंसले पस्त होंगे। हम सब इस नवीन सुधारात्मक सुझाव का दिल से समर्थन करते हैं।
इस अवसर पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ अक्षत अशेष, सचित प्रकाश, आशीष शाक्य, संदीप मिश्रा एड०, दीपक सक्सेना, वीरेंद्र धींगडा, नवनीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, जितेन्द्र महाजन, हरिकृष्ण वर्मा, डॉ राजेश वर्मा, राजीव भारद्वाज, उज्जवल रस्तोगी, विनोद गुप्ता, प्रतीश गुप्ता, विनोद राठौर, सुभाष अग्रवाल, सुखदेव राठौर, संजीव शर्मा, दुष्यंत रघुवंशी, प्रदीप गुप्ता, किरन सिसोदिया, प्रेमानंद शर्मा, प्रो. सत्यम मिश्रा, प्रो. जीवन कुमार, डॉ सरला चक्रवर्ती, मनीष सिंघल, सुबोध गोयल, डीके चड्डा, गुरदीप सिंह, अशोक नारंग, डॉ सुशील गुप्ता, रविंद्र मोहन सक्सेना, राजीव राजयादा, नमन सक्सेना, विवान यदुवंशी, मनीष पाल, मनोज प्रजापति, सविता शर्मा, दीपमाला गोयल, प्रतिभा सिंह, शिवम शंखधार, मुकेश यदुवंश, कमल सिंह, सतेंद्र शाक्य, रमेश पाल, रवि वर्मा, सुधीर यादव, अमरदीप राठौर, प्रो. परमेंद्र वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA