रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
963125
रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोरई खुर्द में रास्ते को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में खेतासराय थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिकेश कुमार (36 वर्ष) पुत्र राम अवतार, दिवाकर (21 वर्ष) पुत्र सर्वजीत, राधेश्याम (55 वर्ष) पुत्र राम अधार, शुभम राजभर (23 वर्ष) पुत्र राधेश्याम, विवेक राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासीगण ग्राम पोरई खुर्द, थाना खेतासराय हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल सिंह, मुख्य आरक्षी शिवगोविंद यादव, मुख्य आरक्षी त्रिगुण कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।