कार्यकारी सम्पादक श्रीनारायण को मिला ‘धर्म शिरोमणि सम्मान’

कार्यकारी सम्पादक श्रीनारायण को मिला ‘धर्म शिरोमणि सम्मान’

निष्पक्ष पत्रकारिता का हुआ गौरव
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल/अरविन्द जैसवार
मुम्बई। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रतीक बन चुके दैनिक यशोभूमि के कार्यकारी सम्पादक श्रीनारायण तिवारी को प्रतिष्ठित ‘धर्म शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन राघवेंद्र सेवा मंच के 26वें वार्षिक समारोह के अंतर्गत मुंबई से सटे नाला सोपारा शहर में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
श्रीनारायण ने अपनी सशक्त लेखनी और निर्भीक पत्रकारिता के बल पर समाज में सत्य और न्याय की मशाल जलाए रखी है। श्रीनारायण ने अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया है। उनकी लेखनी ने न केवल जनसमस्याओं को प्रमुखता दी, बल्कि प्रशासन को जवाबदेह बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी प्रभावशाली योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल की अध्यक्षता में नाला सोपारा के विधायक राजन नाईक, उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष डॉ. योगेश दुबे, भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी, शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब चंद दुबे, शिवसेना के मुंबई प्रमुख जय प्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह समेत बहुत सारे गणमान्य उपस्थित थे।

——इनसेट——
सत्य से साथ सदा खड़े रहे श्रीनारायण
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि श्रीनारायण जी पत्रकारिता जगत के उन चुनिंदा लोगों में हैं जिन्होंने हमेशा सत्य के पक्ष में खड़े होकर निर्भीक पत्रकारिता की है। अपनी कलम के माध्यम से उन्होंने न केवल समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाया, बल्कि प्रशासन और व्यवस्था को भी जनता के प्रति जवाबदेह बनाया है। उनकी निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है। भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी ने कहा कि आज के समय में जब पत्रकारिता कई बार प्रलोभनों और दबावों में आ जाती है। ऐसे में श्रीनारायण जैसे संपादकों की जरूरत है जो निडर होकर सत्य को सामने लाते हैं। उनका लेखन न सिर्फ समाज को जागरूक करता है, बल्कि प्रशासन को भी चेताने का काम करता है। उनका यह सम्मान पूरे पत्रकारिता जगत के लिए गर्व की बात है।

——इनसेट——
साहसिक दृष्टिकोण और जनपक्षीय
कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र ने भी श्रीनारायण की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि श्रीनारायण जी ने अपने लेखन के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है। उनका साहसिक दृष्टिकोण और जनपक्षीय पत्रकारिता उन्हें अन्य पत्रकारों से अलग करता है।” सुप्रसिद्ध गायक राकेश तिवारी, गायिका ममता उपाध्याय की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। हजारों की संख्या में नागरिकों ने इस आयोजन में भाग लिया।

——इनसेट——
जौनपुर के लाल हैं श्रीनारायण जी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मूल निवासी श्रीनारायण पिछले लगभग 40 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं। 1988 से राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता के मुंबई संस्करण में बतौर संवाददाता नौकरी शुरु की तो फिर पीछे मुड़ कर देखा ही नहीं। 15 वर्ष “जनसत्ता” और 14 वर्ष तक “लोकमत समाचार समूह” में ब्यूरो चीफ के पद पर सेवा देने के बाद उन्होंने 2015 में हिंदी दैनिक “दबंग दुनिया” के मुंबई संस्करण में संपादक का पदभार संभाला। तब से वे विभिन्न हिंदी दैनिकों में बतौर संपादक सेवाएं दे रहे हैं।

——इनसेट——
तीखा तेवर एवं प्रखर कलेवर
श्री तिवारी तीखी पत्रकारिता और कटु सत्य को बेबाक बोलने और लिखने लिए जाने जाते हैं। उनकी पूरी पत्रकारिता महाराष्ट्र के शीर्षस्थ राजनेताओ और मंत्रालय के इर्दगिर्द घूमती रही है। प्रखर लेखनी के चलते नेताओं व भ्रष्ट अधिकारियों से उनकी अनबन होती ही रहती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA