देशी शराब की दुकान पर जांच को पहुंची आबकारी टीम

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। स्थानीय कोतवाली थाना अंतर्गत गल्ला मंडी स्थित देशी शराब की दुकान पर दूसरे जिले से आई आबकारी पुलिस विभाग टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई जिससे वहां आसपास के लोगों में खलबली मच गई।इस बाबत आबकारी टीम द्वारा बताया गया कि हम लोग मिर्जापुर से उक्त दुकान पर जांच हेतु आए हुए हैं जहां उन्होंने लगभग घंटों तक देशी शराब की दुकान की जांच करने के बाद कुछ शराब की शीशियों का सैंपल लेते हुए सील कर अपने साथ ले गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी रही।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत








