विधानसभा चुनाव से पहले आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, जनपदों में की गयी बड़ी कार्यवाही
विधानसभा चुनाव से पहले आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, जनपदों में की गयी बड़ी कार्यवाही
लखनऊ मण्डल में 81 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 2296 लीटर अवैध शराब बरामद
पूरे प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले आबाकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई की हैैं। चुनाव में अवैध शराब का निर्माण व ब्रिकी पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल प्रवर्तन अभियान चलाया जिसमें 85 हजार से ज्यादा जगहों पर टीम ने छापेमारी की। अब तक अवैध शराब निर्माण व बिक्री के मामले में पूरे प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए है। यही नहीं, 3 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया और इस काम में यूज होने वाले 96 वाहन को भी विशेष प्रवर्तन टीम ने जब्त किया हैै।
एक नजर में कार्यवाही (नम्बर गेम)
85,514 अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ छापेमारी 11,037 के खिलाफ मुकदमे दर्ज। 5,76,882 लीटर अवैध शराब बरामद। 10,46,372 किग्रा लहन को मौके पर किया गया नष्ट की गई। 3,429- अभियुक्तों की गिरफ्तारी। 96 वाहन जब्त।
एक दिन में सबसे ज्यादा कार्यवाही
एक दिन में दर्ज हुए 442 मुकदमे और 25,623 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा लगभग 25,285 किग्रा लहन व कई भऋियों को मौके पर नष्ट किया गया। 75 अभियुक्त गिरफ्तार कर आबकारी व अन्य धाराओं में हुई कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक वाहन भी जब्त किया गया।
जनपदों में की गयी बड़ी कार्यवाही
गौतमबुद्धनगर। सेक्टर-56 थानान्तर्गत रोड चेकिंग के दौरान एक आटो से 36 बोतल मैकडावल व 12 बोतल बीयर बरामद की गई. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धाराओं में अभियोग केस दर्ज किया गया।
शामली। कांधला व झिंझाना थानान्तर्गत संदिग्ध स्थालों पर आबकारी टीम ने प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 600 ली कच्ची शराब बरामद किया गया। 700 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
फतेहपुर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान कंजरडेरा व नोनारा में 534 ली कच्ची शराब बरामद करते हुए 800 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया। 16 के खिलाफ मुकदमें दर्ज किया गया।
सिद्धार्थनगर। आबकारी टीम ने कई अवैध अड्डों पर दबिश कार्रवाई करते हुए 538 ली कच्ची शराब बरामद कर 1200 किग्रा लहन नष्ट किया गया। 3 के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
जौनपुर। जनपद के बदलापुर, मडियाहू, शाहगंज व मछलीशहर आदि स्थानों पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 519 ली कच्ची शराब बरामद की गई. 6 के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
मण्डलवार आंकड़े
लखनऊ मंडल में 81 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 2296 ली अवैध शराब बरामद की गयी। 6275 किग्रा लहन व कई भऋियों को मौके पर नष्ट कर 19 व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गयी। प्रयागराज मंडल के अन्तर्गत स्थित प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ के संदिग्ध अड्डों पर छापेमारी के दौरान कुल 1634 ली अवैध शराब बरामद करते हुए 36 मुकदमे दर्ज किए गये। 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सुसंगत नियमों के अन्तर्गत कार्रवाई की गयी। बस्ती मंडल में अवैध शराब बनाने वाले संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 1728 ली कच्ची शराब जब्त की गयी। 10 मुकदमें दर्ज किए गये। 1400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया। गोरखपुर मंडल के अन्तर्गत स्थित जनपदों के अवैध शराब निर्मित करने वाले अड्डों पर दबिश कार्रवाई करते हुए 1795 ली कच्ची शराब जब्त की गयी। 15 मुकदमें दर्ज किये गये। अयोध्या मंडल के अन्तर्गत संदिग्ध स्थानों पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 1793 ली कच्ची शराब जब्त की गयी। 23 मुकदमे दर्ज करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गयी। मेरठ मंडल में छोपमारी की कार्रवाई में 23 के खिलाफ दर्ज करते हुए 1576 ली अवैध शराब बरामद की गयी। 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गयी। सहारनपुर मंडल के जनपदों में संदिग्ध स्थानों पर दबिश कार्यवाही कर 1945 लीटर शराब बरामद कर 16 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 1900 किग्रा लहन मौके पर नष्ट कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वाराणसी मण्डल में 1384 लीटर। मिर्जापुर मंडल में 704 लीटर। आजमगढ़ मंडल में 1063 लीटर। देवीपाटन मंडल 1157 लीटर। बरेली मंडल में 1200। मुरादाबाद मंडल में 1462। आगरा मंडल में 1300। अलीगढ़ मंडल में 1030 लीटर। कानपुर मंडल में 1459 लीटर। झांसी मंडल में 1015 लीटर। चित्रकूट मंडल में 1082 ली शराब की बरामदगी की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।