डा. अश्विन शिवसेना डाक्टर सेल आयुष के प्रदेश सचिव मनोनीत

डा. अश्विन शिवसेना डाक्टर सेल आयुष के प्रदेश सचिव मनोनीत

तेजस टूडे ब्यूरो
अरविन्द जैसवार
मुम्बई। शिवसेना पक्ष के नेता व महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और खासदार श्रीकांत शिंदे के निर्देश तथा शिवसेना डॉक्टर सेल महाराष्ट्र राज्य डॉ धनंजय पड़वल व शिवसेना आयुष होम्योपैथी विंग प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह गाड़े के मार्गदर्शन में ठाणे के प्रसिद्ध रोगियों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक व युवा समाजसेवी डॉ अश्विन पांडेय को शिवसेना डॉक्टर सेल आयुष होम्योपैथी विंग महाराष्ट्र राज्य सरचिटनीस (स्टेट सेक्रेट्री) पद पर नियुक्ति हुई है। नियुक्ति पत्र शिवसेना के युवा सेना राज्य सचिव किरन साळी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश डॉ धनंजय पड़वल, होम्योपैथी विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ करण सिंह गड़े, डेंटल विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिकेत जोगदंड ने नियुक्ति पत्र डॉ पांडेय को दिया। डॉ पांडेय ने राज्य में शिवसेना डॉक्टर सेल संघटन ज़्यादा से ज़्यादा मजबूत होने के लिए काम करने का वादा करते हुए जल्द से जल्द अलग—अलग क्षेत्रों से और डॉक्टरों के समावेश पर जोर देने व डॉक्टरों को डेली प्रैक्टिस में आने वाली समस्याओं को पक्ष प्रमुख उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में हल करने की बात कही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA