इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में जब तक प्राथमिक शिक्षा अच्छी नहीं होगी तब तक आप आगे नहीं बढ़ सकेंगे। बच्चे ही कल के भविष्य है जिनमे अपार सम्भावनाये है, इन्हें सही ढंग से तराशने की जरूरत है। अच्छी शिक्षा पाकर ही बच्चे भविष्य में अपनी प्रतिभा से देश और समाज को आलोकित करेंगे।





