HomeJaunpurडीएम ने ली डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक

डीएम ने ली डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक

डीएम ने ली डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां खाद्यान्न भंडारण योजना हेतु 5 गोदाम निर्मित कराए जाने हेतु 1000 एमटी क्षमता के प्रत्येक गोदाम के दृष्टिगत जमीन के चिन्हांकन और चयन के निर्देश दिए गए। साथ ही 14 नए समितियो बी पैक्स हेतु प्रत्येक समिति के लिए 600 वर्गमीटर की जमीन भी चिन्हित और चयनित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सरकारी समितियों के मरम्मत और और उनके भू राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराए जाने हेतु भी निर्देश दिए। दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों के अधिकारियों को निष्क्रिय समितियां के पुनर्गठन तथा नए समितियों के गठन हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a

Must Read