डीएम ने अधिकारियों की उपस्थिति जानने के लिये लिया वर्चुअल माध्यम का सहारा

डीएम ने अधिकारियों की उपस्थिति जानने के लिये लिया वर्चुअल माध्यम का सहारा

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जन सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व खण्ड विकास अधिकारियों की उपस्थिति को जाँचने के लिए औचक रूप से करीब 10 बजे वर्चुअल माध्यम से जोड़ा। जो भी वीसी में नहीं जुड़ा, उसको तत्काल फोन करके कारण जानने के निर्देश उन्होंने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दिया। वीसी के माध्यम से अधिकांश अधिकारी जनसुनवाई करते दिखायी दिये। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिकारियों की इसी प्रकार से औचक उपस्थिति ली जाएगी। पर्ची व्यवस्था को सभी स्तरों पर कड़ाई से लागू किया जाये। शिकायत निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता बरती जाये। जिलाधिकारी स्वयं नियमित रूप से आमजन की शिकायतों को सुन रहे हैं। शिकायत क्रमांक के माध्यम से वह निस्तारण की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA