HomeChitrakootडीएम—एसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम—एसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम—एसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने भाद्रपद मास की सोमवती अमावस्या मेले की तैयारी को लेकर रामघाट, खोही का स्थलीय निरीक्षण किया। भाद्रपद मास की सोमवती अमावस्या 2 सितंबर को होगी। जिसमें 12 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना बताई गई है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि पूरे राम घाट में बैरीकेटिग के साथ ड्रम भी लगाएं जिससे श्रद्धालु अंदर न जा सके। उन्होंने कहा कि जो वोट व नाविक लगेंगे, वह प्रशिक्षित होना चाहिए। अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि पूरे मेले में साफ सफाई बनी रहनी चाहिए। साथ ही पशुओं का आवागमन नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि खोया पाया केन्द्र सुचारू रूप से चलता रहना चाहिए। सीसीटीवी कैमरा जो संचालित नहीं है, उसे तत्काल सही कराए। मेले में प्रकाश की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए एवं बैकअप के रूप में जनरेटर भी लगाएं। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि रामघाट पर जो लाइट की केबल बिछाने के लिए खोदी गई है, उसे तत्काल सही कराए। उन्होंने कहा कि रामघाट पर जो पत्थर टूटे-फूटे हैं, उसे सही कराए। साथ ही कहा कि जो रामघाट का प्रवेश द्वार बन रहा है, उसके पोल को बैरिकेटिंग कराए। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि रामघाट के पास जो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, दुर्घटना से बचने के लिए उसे कहीं शिफ्ट कराए। साथ ही कहा कि जो गेट बना रहे हैं, उससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नही होनी चाहिए, इसकी एफिडेविट जूनियर इंजीनियर से लें। मेले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर सौरभ यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके प्रसाद, अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजी यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read