कारागार पुलिस महानिदेशक ने जेल में जाना बंदियों का हाल

कारागार पुलिस महानिदेशक ने जेल में जाना बंदियों का हाल

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। प्रदेश के कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा पुलिस महानिदेशक पीवी रामाशास्त्री ने शनिवार को चित्रकूट जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुलाकात पर्ची काउंटर समेत जेल की समुचित व्यवस्थाएं देखीं। चित्रकूट जिला कारागार पहुंचने के बाद डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने जेल अधीक्षक शशांक पाण्डेय से कहा कि पढ़ाई करने वाले बंदियों के परीक्षा फार्म समय से भरा दिया जाए। साथ ही आनलाइन मुलाकात की प्रक्रिया के जरिए बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों और मुलाकातियों की मुलाकात कराएं। जिससे मुलाकातियों को असुविधा न हो। इस पर जेल अधीक्षक ने बताया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मुलाकाती जेल में नियमानुसार मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बीमार और भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में भी जानकारी की। उन्होंने शस्त्रागार, मुलाकात घर, कारागार अस्पताल, पाकशाला, नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा उपकरणों के साथ विभिन्न सर्किलों में बनी बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही कारागार परिसर में बने किशोर सदन का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कारागार अधिकारियों के साथ सभी सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान दी गयी जानकारी पर उन्होंने संतोष जताया। इस दौरान जेल में कौशल विकास के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी भी दी गयी। इसके पूर्व कारागार पहुंचने पर पीएसी के जवानों द्वारा डीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक शशांक पाण्डेय, जेलर संतोष वर्मा, डॉ रामानुजन मौर्य, विकास सिंह, डिप्टी जेलर रजनीश सिंह, बृज किशोरी, प्रमोद कन्नौजिया, चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA