जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अमित त्रिवेदी
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह ने जिला प्राधिकरण/अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे जानकारी प्राप्त करते हुये उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बंदियों से कारागार में दिए जा रहे भोजन के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुये जेल प्रशासन को जेल मेनुअल के अनुसार ही बंदियों को भोजन दिये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाल बहादुर गौड़ जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेलर संजय सिंह, डिप्टी जेलर ओमकार पांडेय, नरेश चन्द्र, अलका व लीगल एड डिफेंस काउंसिल, विनोद मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











