निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफ़ेसर गीता शुक्ला के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रोफ़ेसर सुशीला देवी, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग एवं डॉ. पूजा शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, राजनीति विज्ञान विभाग ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. प्रियंका सिंह, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, अंग्रेज़ी विभाग एवं डॉ. राखी चौहान, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, अंग्रेज़ी विभाग द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिरा नूर, बीए षष्ठ सेमेस्टर, द्वितीय स्थान ज्योति वर्मा, बीए चतुर्थ समेस्टर एवं तृतीय स्थान स्नेहा शुक्ला, षष्ठ सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






