चौहान समाज का विकास शिक्षा से ही हो सकता है: रामफेर
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। चौहान समाज की बैठक नगर के सटे कोलघाट स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में रविवार को हुई जिसमें चौहान समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने चौहान समाज के वास्तविक स्थिति पर चिंतन मनन करते हुए चौहान समाज के विकास पर मथंन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए रामफेर चौहान ने कहा कि चौहान समाज का विकास शिक्षा से ही हो सकता है। चौहान समाज के युवा पढ़ लिखकर अपने समाज का आगे बढ़ाने का काम करे और राजनीति में हिस्सेदारी करें। उन्होंने कहाकि आज के परिवेश में नशा मुक्त होकर ही हम स्वच्छ समाज की स्थापना कर सकते है। चौहान समाज के विकास के लिए संग कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमें रामफेर चौहान, अनिल चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, लक्षण सिंह चौहान, रणधीर चौहान, राधेश्याम चौहान, अंजनी चौहान, राधेश्याम चौहान, सिकंदर चौहान, राकेश चौहान सूर्यनाथ चौहान को शामिल किया गया। इन लोगों द्वारा समाज के उत्थान पर कार्य करते हुए समाज को संगठित करने क लिए आवश्यक कदम उठाए जाएगे।
बैठक में मूलचन्द चौहान, सत्येन्द्र चौहान, बैजनाथ चौहान, सत्येन्द्र चौहान, विनोद चौहान, श्याम सुन्दर चौहान, रणविजय चौहान, रामजीत चौहान, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








