महर्षि विद्या मन्दिर में जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

महर्षि विद्या मन्दिर में जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

बालक वर्ग में केएनआईसी करौदिया व बालिका वर्ग में टाइनी टॉट्स ने मारी बाजी
जयशंकर दूबे/राजीव शुक्ल
दूबेपुर, सुल्तानपुर। महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में सीबीएसई विद्यालयों के ग्रुप सहोदय ग्रुप द्वारा दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीबीएसई से संबंधित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में के एन आई सी करौदिया के छात्र विजेता रहे। बालिका वर्ग में टाइनी टोट्स के बच्चे विजेता रहे।

सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों की कुल बालक वर्ग में छ टीमें तथा बालिका वर्ग में 8 टीमें जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में शामिल हुई जिसमें उपविजेता बालक तथा बालिका वर्ग दोनों में यश कान्वेंट स्कूल के बच्चे रहे। खो-खो प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता रणंजय सिंह ने कार्यक्रम संपन्न कराया। इनके सहयोग में राजीव नंदन पाण्डेय, शिवेंद्र द्विवेदी, सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, गंगा शरण पाण्डेय सहित विभिन्न प्रतिभागी टीमों के अध्यापक व अध्यापिका आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला