बिजली चोरी को लेकर विभाग ने की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मूरहेना पंचायत के कसियाडीह गांव में गुरुवार को विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर विद्युत कनीय अभियंता भगीरथ कुमार झा ने छापेमारी किया है। विद्युत कनीय अभियंता द्वारा छापेमारी में दोषी पाए गए उपभोक्ताओं के विरुद्ध लिखित आवेदन थाने को दिया गया। दिए आवेदन में विद्युत कनीय अभियंता ने बताया कि गुरुवार को विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध मेरे नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें कसियाडीह गांव निवासी अंच महतो के पुत्र बालमुकुंद प्रसाद के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बालमुकुंद प्रसाद के द्वारा मेन सर्विस तार में मीटर से पहले तीनों फेज में कटिंग कर काला रंग का तार जोड़कर मीटर को बाईपास करते हुए अनाधिकृत में पकड़ा गया। जिसमें से दो लाख साठ हजार रुपया एक सौ रुपये की राजस्व की क्षति हुई है। वहीं नगर पंचायत के महसई मोहल्ला में 1:30 बजे राम रतन पांडेय के पुत्र भोला पांडेय के यहां छापेमारी किया गया। जिसमें से भोला पांडेय के घर से एलटी लाइन के एक फेज से डायरेक्ट टोका फंसाकर विद्युत चोरी किया जा रहा था जिसमें से एक लाख तेईस हजार एक सौ तेरह रुपये की क्षति हुआ है। छापेमारी के दौरान में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के मानव बल शशिभूषण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और मो अशलम मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






