स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुई बैठक
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाये जाने के संबंध में क्लेट्रेट सभागार बैठक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई।जिसमें प्रातः प्रभात फेरी झंडारोहण, सरकारी कार्यालय स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आदि रहा। पूर्व वर्ष के कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी शिव परताप शुक्ला ने प्रस्तुत कर लोगो से सुझाव लिया जिसमे कई कार्यक्रम इस वर्ष किये जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाला विषेष कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश जिसमे गाँव गांव से वीरो की भूमि की माटी कलश में लेकर कार्यक्रम किये जायेंगे जिस पर स्कूलों के बच्चों को आजादी की लड़ाई के शहीदों की वीर गाथा रैली आदि की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी बीएस, डीएफओ अरविंद राज मिश्रा, सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, पीडी अजय कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम अनय मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सीओ सिटी परमानन्द कुशवाहा, जिला विद्यालय निरिक्षक अमरनाथ सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, समारोह समिति के सदस्य पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, शिव लाल अवस्थी, भूपेंद्र सिंह डंग एवं अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






