भाजपा जिलाध्यक्ष व एक्सईएन से मिला प्रतिनिधिमण्डल
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। दुल्हीपुर महावलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सड़क चौड़ीकरण के संबंध में वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं पीडब्लूडी कार्यालय मुगलसराय चन्दौली के एक्सईएन डीपी सिंह से मिलकर समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दुल्हीपुर महाबलपुर में कभी भी जाम नहीं लगता है जाम सिर्फ मुगलसराय व चंदासी में लगता है। यदि मुगलसराय सुभाष पार्क से गोधना मोड़ तक मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा किया है तो दुल्हीपुर महावलपुर व चंदासी कोयला मंडी तक एलिवेटेड रोड बना दिया जाय तो चंदासी कोयला मंडी में भी जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सकता है।
साथ ही आजादी के समय से दुल्हीपुर महावलपुर के बाशिंदों को बेघर व बेरोजगार होने से बचाया जा सकता है। इस पर वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ चलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद, मंत्री डात्र महेंद्र नाथ पांडेय एवं विधायक रमेश जायसवाल से मिलकर प्रोजेक्ट के बारे में पुनः एक बार पीडब्लूडी के समक्ष अधिकारी से जांच कराकर संशोधन कराकर समस्या के समाधान के प्रयास करेंगे।
जनहित में 1 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनने से किसी तरह से क्षति नहीं होगी। इस तरह दुल्हीपुर महावलपुर की जनता को उजड़ने से बचाया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आरके शर्मा, महेंद्र शर्मा, चितरंजन सोनकर, गुलाम मोहम्मद, श्रीकांत विश्वकर्मा, कालिका विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








