चोरों ने पत्रकार के आफिस से लगभग एक लाख का सामान किया पार
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पत्रकार के कार्यालय में टाला काट उड़ाए लाखो के समान व आवश्यक दस्तावेज यूपी के बलरामपुर जिले मे चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वो पत्रकारों को भी नहीं छोड़ रहे, घटना विती रात की है अमृत विचार दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो अनुरुद्ध शुक्ला अपने कार्यालय को रोज की भांति बंद करके घर चले गए, लेकिन वह रोज की भांति सुबह जब वो अपने कार्यालय पर पहुचे तो उन्हें कार्यालय का शीशा टूटा हुआ और ताला कटा हुआ मिला,जानकारी होने पर पत्रकार ने तुरंत इसकी सूचना बलरामपुर पुलिस को थाना कोतवाली देहात को दी, लेकिन 12 बज जाने व करीब 5 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जाँच करना या मौका देखना उचित नही समझा।
पत्रकार अनुरुद्ध शुकना ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए पुलिस को सूचना दी है लेकिन खबर लिखे जाने तक प्राथमिक दर्ज नही किया गया। चोरो ने पत्रकार के कार्यालय से से लेपटॉप, लेपटॉप का चार्जर,की बोर्ड ,एल जी का सीसीटीवी मॉनीटर 12 हजार रुपये नगद व ऑफिस में तमाम फाइल जरूरी कागजात को लेकर चोर फरार हो गए। चोरो द्वारा लगभग एक लाख का सामान चोरी करके उड़ाया गया।
पत्रकार की कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यलय से महज 500 मीटर की ही दूरी है और कार्यालय से 20 मीटर की दूरी पर थाना कोतवाली देहात है कार्यालय के दोनों तरफ अधिवक्ता चेंवर है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











