अर्द्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला युवती का शव
परिजनों ने जतायी बलात्कार के बाद हत्या की आशंका
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जनपद अंतर्गत एक गांव के नाले में युवती का खून से लथपथ शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी मच गई। युवती के परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एक में रविवार की सुबह नाले में एक युवती का खून से लपपथ अर्धनग्न अवस्था में शव मिला जिसे देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। युवती के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम शौच क्रिया करने के लिए युवती घर के बाहर गई थी। काफी देर होने के बाद उसके न लौटने पर तो खोजबीन शुरू की गई।
पूरी रात बीत जाने के बाद भी युवती का सुराग नहीं लगा। इस की जानकारी परिजनों ने अपने स्थानीय थाना में भी दी थी। रविवार सुबह एक नाले में युवती का शव मिली। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि परिजनों ने बलात्कार की आशंका व्यक्त की है। सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है। 4 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













