दबंगों ने सरकारी नाला तोड़ा, बस्ती में घुसा पानी, महिलाओं ने किया हंगामा

दबंगों ने सरकारी नाला तोड़ा, बस्ती में घुसा पानी, महिलाओं ने किया हंगामा

बनवारी लाल कुशबाह
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में शनिवार को प्रतापपुर रोड से जाने वाला नाले को दबंगों ने तोड़ दिया जिससे नाले का गंदा पानी मलखानपुर रोड पर बने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में घुस गया जिसमें महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। नगर के मलिखानपुर रोड पर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकानों को बनाया गया जिसमें प्रतापपुर रोड पर 15 वित्त आयोग में नाला का निर्माण कराया गया जिसके बाद मलिखानपुर रोड पर बनी बस्ती में जलभराव की समस्या समाप्त हो गई थी लेकिन दो दिन पूर्व वर्षा होने पर अज्ञात दबंग लोगों द्वारा सरकारी नाले को तोड़ दिया गया जिससे वस्ती में पानी घुस गया।

लोगों ने बताया कि हमारे नवनिर्माण मकान गिरने की कगार पर हैं जब यह दबंग लोग नाला तोड़ रहे थे उस समय एसडीएम एवं अन्य अधिकारी को फोन कर जानकारी भी दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घर में पानी भरने के कारण हम सब घर के बाहर हैं और मकान कभी भी गिर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे मकानों में भरे पानी की निकासी कराई जाए और दबंगों पर भी कार्यवाही की जाए। समस्या सुनते ही सभासद देव यादव भी मौके पर पहुंचे जहां लोगों को जल्द समस्या का हल करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से मांग किया कि नाला बंद कराया जा सके जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर संध्या कुमारी, सावित्री देवी, मुन्नी देवी, निशा देवी, किरण देवी, नीलम, कुसुम, सरोज देवी, ईश्वर दयाल, रिंकू, रामरूप, धर्मवीर सिंह, शिवराज सिंह, राजन सिंह, सहवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राज बहादुर सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।