रोहनिया, वाराणसी। प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को थाना रोहनिया व थाना राजातालाब पर दिवसाधिकारियों ने उपस्थित होकर फरियादियों की फरियाद सुनी।थाना रोहनिया पर एसडीएम सदर व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा ने फरियादियों की फरियाद सुनी जिसमे कुल नौ प्रार्थना पत्र पुलिस व राजस्व विभाग का मिलाकर पड़ा जिसमे एक प्रार्थना पत्र का त्वरित निस्तारण किया गया।
शेष सम्बंधित पत्र को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश सम्बंधित को दिया गया। वहीं दूसरी तरफ थाना राजातालाब पर प्रभारी निरीक्षक राजातालाब मुन्ना राम ने फरियादियों की फरियाद सुनी जिसमें कुल 5 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से सम्बंधित मिला। थाना समाधान दिवस पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।