खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की हुई मौत, पांच घायल

खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की हुई मौत, पांच घायल

अजय जायसवाल
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में शनिवार की भोर में खपरैल का जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। मलवे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पूर स्थित एक खपरैल के मकान में रजत व उनका परिवार रहता है। सभी लोग रात में खाना खाकर सोए थे।

शनिवार भोर में करीब 4 बजे अचानक खपरैल का मकान गिर गया जो काफी पुराना व जर्जर था। घटना में 22 वर्षीय रजत उर्फ राजा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। वही घटना में 17 वर्षीय रागिनी पुत्री जितेंद्र गौड़, 42 वर्षीय निर्मला पत्नी जितेंद्र गौड़, 35 वर्षीय अनुराधा पत्नी सत्य नारायण, 24 वर्षीय रानू पुत्र रामदुलारे और 65 वर्षीय रामदुलारे पुत्र गंगा घायल हो गए। सभी लोगों का उपचार सदर अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।