तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी एक शिक्षक से शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने 59 हजार रुपये की ठगी किया। मामला समझ में आते ही शिक्षक के होश उड़ गए उसने पुलिस को सूचना दिया।
मालूम हो कि उक्त गांव निवासी रामकरन पाल की मोबाइल पर साइबर अपराधियों ने फोन कॉल किया। उन लोगों ने कहा कि मैं एसपी ऑफिस से बोल रहा हूं। पुलिस उसने राम करन पाल से कहा कि तुम्हारे लड़के को रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अभी तुम 50 हजार रुपये दो तो तुम्हारे बच्चे को बचा देंगे। इसके बाद उसने एक रोते हुए लड़के से रामकरन की बात करवाया। वह लड़का बार—बार रोते हुए बोला— पापा, मुझे बचा लो। बेटे के साथ कहीं कुछ गलत ना हो जाय, रामकरन घबरा गए। वे साइबर अपराधियों के जाल में फंस गये। फिर क्या था, अपराधियों ने उन्हें एक नंबर दिया जिसमें 50 हजार रुपए डालने को बोला। डरे—सहमे पिता ने बेटे की सलामती के लिए 50 हजार रुपये उक्त नम्बर पर भेज दिया। उसके कुछ ही मिनट बाद अपराधियों ने उन्हें फिर से फोन किया और नौ हजार रुपए और डालने के लिए बोला।
अब अपराधियों के जाल में फंसे रामकरन पाल ने कहीं से व्यवस्था करके फिर से नौ हजार रुपए भेज दिये। वे लोग फिर से 11 हजार रुपए की मांग कर दिये। अब रामकरन पाल के पास पैसे नहीं थे। उन्हें कुछ आशंका हुआ। उन्होंने अपने करीबी मित्र से मुलाकात कर सारे घटनाक्रम की जानकारी दिया। जब उनके मित्र ने उस मोबाइल पर संपर्क कर उन लोगों से बात किया तो उन्होंने कहा कि हां हमने ही पैसे लिए हैं परंतु वापस नहीं करेंगे जो करना हो कर लो जिसके बाद उन अपराधियों ने मोबाइल बंद कर दिया। रामकरन थाने गया। वहां पर पुलिस ने उसे बताया कि वह तत्काल 1930 पर सूचना देकर सारी बात बताये। रामकरन ने ऑनलाइन शिकायत 1930 पर की है। वहां पर उसकी सूचना दर्ज हुई। फिर उसे एसपी ऑफिस भेजा गया जिसे 4 दिन बाद बुलाया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।