जिले में विधानसभा चुनाव कराने आए सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, उठ रहे कई सवाल, पढ़िए पूरी खबर…

जिले में विधानसभा चुनाव कराने आए सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, उठ रहे कई सवाल, पढ़िए पूरी खबर…

चंदौली। जिले में विधानसभा चुनाव कराने आए सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन सीआरपीएफ और चकिया कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हालांकी सीआरपीएफ के अफसर इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं।
जवान के द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के ऊपर तमाम तरह के सवाल उठ रहे है। आत्महत्या का काराण साफ नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सीआरपीएफ की अल्फा 08 उड़ीसा बटालियन की कंपनी चकिया कोतवाली के शिकारगंज स्थित एसआरबीएस स्कूल में ठहरी है।

कंपनी पर विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। इसी कंपनी के साथ सीआरपीएफ में तैनात केरल के कुन्नूर जिले के विपिन दास (38) भी आए थे। देर रात खाना खाने के बाद सभी जवान बैरक में सो रहे थे तभी अचानक गोली चलने की आवाज से लोग सन्न रह गए। लोग विपिन दास के पास पहुंचे तो उनके सिर से खून निकल रहा था। विपिन का इंसास राइफल और एक खाली बुलेट बगल में गिरी हुई थी। अफसरों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat