शिक्षा ही जागरुकता की है कुंजी: संतोष

शिक्षा ही जागरुकता की है कुंजी: संतोष

बराई गांव में बाल परिचर्चा का हुआ आयोजन
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बराई गांव में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान डोभी द्वारा संचालित बाल अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार की दोपहर बाल उपवन केंद्र के मार्शल आर्ट के बालिकाओं के साथ जेंडर भेदभाव और बाल-विवाह व सुरक्षा, सम्मान पर बाल परिचर्चा आयोजित हुई जहां बेटियों ने खुलकर अपने विचार रखे। वहीं संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने कहा कि बाल विवाह हमारे समाज के लिए अभिशाप है, इसके लिए समेकित प्रयास की जरुरत है बाल विवाह जैसे प्रथा को खत्म करने के लिए जागरूक होना आवश्यक है। बेटियों को खूब पढ़ाओ क्योंकि शिक्षा ही जागरुकता की कुंजी है जिसके माध्यम से हमारी बेटियां हर सफलता को हासिल कर सकती हैं। इस अवसर पर खुशबू किरण सोनी, राधिका गौतम, सुधा, ज्योति, मोनिका, दीक्षा, रिचा, शांति, आर्या पांडेय, सेजल, निधी, लक्ष्मी, सोनी, प्रिया, प्रियंका, सुप्रिया के साथ तमाम बेटियां उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA