963167
देखा गया कि मंगलवार को जफराबाद कस्बा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेंटर में नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजना निश्चय मित्र योजना के तहत नगर पंचायत के सैयद अलीपुर मुहल्ला निवासी टीवी मरीज सैयदा बानो को प्रोटीन कीट, सत्तू, मूंगफली, गुड़, भूना चना वितरित किया। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान ने कहा कि टीवी के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पौष्टिक आहार को ग्रहण करना ही हैं। ऐसी स्थिति में उनके स्वास्थ्य में सुधार जल्दी होगा। इस अवसर पर सीएचसी नेहरू नगर की स्वास्थ्यकर्मी सीएचओ प्रतिमा सिंह, ओवैस खान, शिशु तिवारी, बृजेश गिरी आदि मौजूद रहे।









