बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

उपभोक्ता पहुंचे कनेक्शन कटवाने पॉवर हाउस
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। बिजली के समस्या से जूझते हुए परेशान स्थानीय क्षेत्र के तमाम उपभोक्ता व किसान सिकरारा पावर हाउस पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से अपने कनेक्शन कटवाने की बात कही। स्थानीय क्षेत्र के शाहपुर, ककोहिया, मीठेपार, रामनगर फीडरों पे बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता किसान पंकज सिंह, राजीव सिंह, मनोज सिंह, विनय सिंह, भैया लाल ग्राम प्रधान शेरवां, दीनानाथ सिंह, मैनेजर सिंह, पंचम, सुदीप जायसवाल, देवेंद्र तिवारी, सभाजीत यादव, अंबुज मिश्रा सहित तमाम फीडरों से ग्रामीण सिकरारा पॉवर हाउस पहुंचे। पावर हाउस पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गये जो नारेबाजी करने लगे।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली पूरे 24 घंटे के अंदर दो—तीन घंटे भी नहीं मिल रही हैं। इस कटौती से परेशान होकर ग्रामीण जिले के विभागीय आलाधिकारियों को जब फोन लगाते हैं तो लगभग फोन ऑफ मिलता है। मौके के अगर छोटे कर्मचारियों से बात की जाती है तो उनका कहना है कि हमें जिले से बिजली कम मिल रही है। हम लोग एक—एक फीडर बारी बारी से चलाते हैं जिस वजह से पर्याप्त बिजली हर फीडरों पर भाई मिल पाती है। वह भी अपने हाथ खड़े कर पल्ला झाड़ लेते हैं। अब इस समस्या से जूझ रहे किसान व उपभोक्ता सरकार के बिजली व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA