जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की हुई बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं को ससमय फीड किया जाये। यूपीपीसीएल द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए शासन को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को गेहूँ क्रय की गति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा लापरवाही करने वाले विपणन निरीक्षकों की जवाबदेही तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि यूपीसिडको नर्सिंग कॉलेज के निर्माण की गति बढ़ाये तथा निर्माण को समय सीमा में पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर प्रगति लायी जाये। निर्माण योजनाओं में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये।राजस्व वादों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। मंडी परिषद को माधोगंज मंडी में चल रहे निर्माण कार्य को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA