बच्चों ने शिक्षकों संग खेली फूलों की होली, लिया आशीर्वाद
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। रंगों का पर्व होली बुराई पर अच्छाई की जीत का एहसास कराता है। एस0आर0 प्लेटीनम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने अपने शिक्षकों व बड़ों से फूलों की होली खेलकर आशीर्वाद लिया। प्रबंध निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने विद्यालय के रंगोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता का यह पर्व बसंत ऋतु में प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। यदि आपके अंदर घमंड रहेगा तो वरदान मिलने के बाद भी हिरण्यकश्यप की बहन होलिका की तरह जल जाएंगे और यदि आप सत्य के मार्ग पर रहेंगे तो कितनी भी बाधाएँ आएँ, प्रह्लाद की तरह सभी कठिनाइयों से पार निकल जाएंगे। छात्रों द्वारा सराहनीय होलिका दहन की नाट्य प्रस्तुति की तत्पश्चात रंगोत्सव में बच्चों ने फूलों की पंखुड़ियों से अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ होली खेली तथा आपस में रंग-गुलाल लगाया। पूरा परिसर प्राकृतिक रंगों से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि द्वारा आदि लक्ष्मी, अभिषेक सिंह, अंशिका पटेल सहित अन्य छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह, जागृति सिंह, सपना यादव, नेहा, निकिता, अमृता, अंजलि, भाविका सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आर0पी0 सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













