मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम आयोजित
अमित त्रिवेदी
हरदोई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि प्रेमावती जिला पंचायत अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि अलका गुप्ता महिला मोर्चा भाजपा उपस्थित रहीं। मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किय। इस अवसर पर अरविन्द जिला विकास अधिकारी, गजेन्द्र तिवारी परियोजना निदेशक, सुशील सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, संजीव श्रीवास्तव विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी शैलेन्द्र पाठक, प्रियंका पाण्डेय महिला कल्याण अधिकारी, सुश्री संध्या जिला समन्वयक, पूजा पाल काउन्सलर, अविशेक मिश्रा कम्प्यूटर आपरेटर, रामू यादव आंकडा विश्लेषक आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











