बहनोई ने साथी रानू संग मिलकर की साले की हत्या
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के थाना पिहानी क्षेत्र के पंडरवा किला का रहने वाले सुरेन्द्र जो कि लगभग 11 वर्षों से अपने बहनोई शिवपाल के घर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मम्मर पुरवा में रहता था। साले ने बहनोई शिवपाल के साथी के साथ मिलकर 24 तारीख की रात्रि में खेत शराब पी और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहनोई ने साथी रानू संग मिलकर सुरेन्द्र की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल संजय त्यागी हरकत में आये और पड़ताल शुरू कर दी। पड़ताल के दौरान एक अभियुक्त को शाहाबाद थाना क्षेत्र से तो दूसरे को शहर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






