Breaking News: Yashasvi Jaiswal का टीम इंडिया में हुई एंट्री, पढ़िए पूरी खबर…

Breaking News: Yashasvi Jaiswal का टीम इंडिया में हुई एंट्री, पढ़िए पूरी खबर…

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन क ईनाम मिल गया है। बता दें कि अगले महीने खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए यशस्वी जायस्वाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
यशस्वी जायस्वाल को रुतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में एंट्री मिली है। बीसीसीआई ने WTC Final से पहले स्टैंड बाय प्लेयर्स की लिस्ट में ये बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ अपनी शादी के कारण फाइनल मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं है।


Yashasvi Jaiswal को Ruturaj Gaikwad की जगह WTC Final में मिली जगह
दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ अपने शादी के चलते WTC Final 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के 21 साल के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को उनकी जगह स्टैंड बाय प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से 12 जून तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। रुतुराज गायकवाड़ 2 और 3 जून को अपनी शादी के चलते यूके नहीं जा पाएंगे।ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, रुतुराज गायकवाड़ ने बोर्ड को बताया कि वह 5 जून के बाद ही टीम के साथ जुड़ सकते है। ऐसे में यशस्वी जायस्वाल के पास यूके वीजा है और वह जल्द ही लंदन के लिए उड़ान भरेंगे।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Yashasvi Jaiswal
यशस्वी जायस्वाल इस वक्त शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है। उन्होंने आईपीएल 2023 में कुल 14 पारियों में 625 रन बनाए, जिसमें ेक शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। उनका फस्ट क्लास क्रिकेट रिकॉर्ड भी शानदार है। जायस्वाल ने फस्ट क्लास में कुल 15 मैचों में 1845 रन बनाए है, जिसमें 9 सेंचुरी और 2 फिफ्टी शामिल है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में भी जायस्वाल का रहा जलवा
बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2022-23 में यशस्वी जायस्वाल ने 5 मैचों में 315 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 45 का रहा, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला। इसके बाद ईरानी ट्रॉफी में 213 और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए 144 रन बनाए। अंडर 19 विश्व कप में यशस्वी जायस्वाल का शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 ऑक्शन में खरीदा

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent