दूध खौलाते समय बॉयलर फटा, महिला का सिर धड़ से अलग

दूध खौलाते समय बॉयलर फटा, महिला का सिर धड़ से अलग

तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध खौलते समय बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। दूसरी महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, दमकल की गाड़ियां और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है। मिठाई बनाने के लिए अपने घर में दूध खौलाने के लिए छोटे बॉयलर लगाया है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे। इस दरम्यान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर के ढक्कन से उसकी पत्नी मनीता बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग होकर कुछ दूर जा गिरा। वहीं कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
हादसे की सूचना मिलने पर सीओ शाहगंज अजित सिंह चौहान समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA