नग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी का माहौल | #TejasToday

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पुरानी अस्पताल के पास अज्ञात अधेड़ का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बारिश के चलते शव के पास कोई नहीं जा रहा था लेकिन दूर से शव को देखने वालों की आखें लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल को जाने वाली मार्ग के बगल अंबेडकर मूर्ति के पास सुबह जब लोग उठे तो एक अधेड़ की शव बिना वस्त्र के नग्नावस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। शव देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बरसात होने के कारण शव के पास कोई नहीं जा रहा था लेकिन आसपास के लोगों तक यह बात तेजी के साथ फैल गई। सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने शव के पास से उसकी पहचान लायक कागजों को काफी डूढ़ा लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई और आवश्यक कार्यवाही कर रही थी।
#body, #the, #bodywork, #thedoors, #thewasp, #thebestofswitzerland, #photooftheday, #picoftheday, #inshape, #photofotheday









