डम्पर ने बाइक में मारी टक्कर, राजमिस्त्री की हुई मौत

डम्पर ने बाइक में मारी टक्कर, राजमिस्त्री की हुई मौत

बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गोरिया कला गांव के पास हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
बांगरमऊ, उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गोरिया कला गांव के पास देर शाम डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजमिस्त्री की कुचलने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। Case registered against fourहादसा उस समय हुआ जब वह गोरिया कला बाजार में धान बेंचने के लिए जा रहा था। मौत को लेकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामें की जानकारी पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने षव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गोरिया कला (गढ़ी ) गांव के रहने वाले तैंतालीस वर्षीय सुशील कुमार रविवार देर शाम बाइक से गोरिया कला की बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में उसे बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। घटना के वक्त उसका सिर डंपर के पहिए की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही कुलकर उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से तीखी नोंकझोंक करते हुए गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य के लिए लगे डंपर से दुर्घटना होने से संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलवाया जाए और कुछ मुआवजा आदि तय करने की बात पर पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से रोक दिया। विवाद की सूचना पर पहुंचे सीओ बांगरमऊ अरविंद कुमार ने परिजनों से बात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजन शांत हो गए।

——इनसेट——
शव से लिपटकर रोती रही पत्नी व बच्चे
तेजस टूडे ब्यूरो
बांगरमऊ, उन्नाव। दिवंगत सुशील गांव में रहकर राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे में मौत होने से उसके दो बेटे राहुल (18), सुजीत (13) व एक बेटी सुनैना (15) तथा मां के साथ लिपट कर रो-रोकर बेहाल होते रहे।

——इनसेट——
भाई ने किया कार्रवाई की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
बांगरमऊ, उन्नाव। ग्रामीणों के अनुसार दिवंगत सुशील का एक भाई रजेपाल चंडीगढ़ हाईकोर्ट में किसी जज के पास रहकर चौकीदार के रूप में कार्य करता है। उसने बेहटा थानेदार से फोन पर बात कर उचित कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA