HomeTrending2027 की चुनावी बिसात बिछाने झांसी आयेंगे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी

2027 की चुनावी बिसात बिछाने झांसी आयेंगे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी

  • 2027 की चुनावी बिसात बिछाने झांसी आयेंगे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी

  • 13 नवम्बर को जगदीश भाई पटेल का होगा आगमन

  • 14 को चार चरणों में होगी झांसी क्लस्टर की अहम बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में 14 नवंबर को झांसी के सुदर्शन गार्डन में झांसी क्लस्टर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश भाई पटेल 13 नवंबर को झांसी पहुंचेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से चार चरणों में बैठकें होंगी। इनमें जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लॉक प्रमुख और विभिन्न आयोगों व बोर्डों के चेयरमैन शामिल होंगे। सभी बैठकों के बाद जगदीश भाई पटेल शाम छह बजे इटावा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 15 नवंबर को इटावा और 16 नवंबर को महोबा में भी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। तैयारी बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर हरिश्चन्द्र रावत, परमजीत सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष तिवारी, विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, अभिषेक जैन, प्रियान्शु डे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read