ब्लूमिंगडेल स्कूल में ‘स्टेम एक्जीविशन’ एवं कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित

ब्लूमिंगडेल स्कूल में ‘स्टेम एक्जीविशन’ एवं कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूँ। ‘स्टेम एक्जीविशन’ के तहत जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इतना ही नहीं, स्कैम प्रदर्शनी के माध्यम से कम्प्यूटर जगत के प्रति अपने रूझान को प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 व 11 के छात्रों में अपने परीक्षा परिणाम को जानने की उत्सुकता भी चरम पर थी। परीक्षा परिणाम जानने के पश्चात विद्यार्थियों की खुशी देखते ही बन रही थी। विद्यार्थियों ने अपने अथक प्रयास एवं लगन से सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन कर उच्चतम अंक प्राप्त किये जिसमें कक्षा 9 के दर्श प्रकाश, शुभ रस्तोगी, आदित्य, यशिफा, एकांश, अनिका, तान्या, आदित्य राय सिंह, शिवांश चौधरी, आदित्य सिंह, सताक्षी, देव रस्तोगी, समर्थ गुप्ता, प्रांजल वार्ष्णेय, अवनि राठौर, नूरिश फातिमा, नबिया खान, अर्थव तिवारी, अवन्तिका पाराशरी, एंजिल मेहरा एवं 11 के समृ़द्ध गुप्ता, रिद्धी पाठक, साइशा धींगडा, मरियम मुईन, नायसा, कृष्णांश, ख्याति, सिमर, नैतिक, सूफियान, साधना, लवीना, धरा, शौर्य, ओम, नित्या, तन्मय दुआ, अभिषेक, लक्ष्य माहेश्वरी, देवांश, अनुष्का, लावण्या, राजश्री, ऋषिराज, सिदरा, बुशरा आदि ने सर्वाेच्च अंक प्राप्त किये।
सभी सफल विद्यार्थियों को स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने आशीर्वचन देते हुए शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्चल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाओं आदि से बच्चों में अपने भविष्य को संवारने की प्रेरणा मिलती है, ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कोआर्डिनेटर अंजला सोनी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA