बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मौरावां मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक से ड्यूटी करने जा रहे युवक को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है। और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के रहने वाले विश्वनाथ का 22 वर्षीय बेटा विकास सिंह इसी कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा के निकट स्थित पीएनसी कम्पनी में नौकरी करता था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह बाइक से पीएनसी कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। दही-पुरवा मार्ग पर पहुंचते ही पुरवा की ओर से आ रही निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खंती में जाकर पलट गई। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी बिछिया भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल फिर वहां से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। मृतक विकास चार भाईयों में सबसे छोटा था। विकास की मौत से मां सोनेश्वरी, भाई भानू, ब्रजभान व विशाल व अन्य परिजन रो रोकर आहत होते रहे। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA