हथियाराम मठ के महन्त को मिला मुख्यमंत्री का शुभकामना सन्देश
मुख्यमंत्री को मिला बुढ़िया माई का आशीर्वाद
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हथियाराम मठ के महंत महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति को दीपावली का शुभकामना संदेश भेजा।
मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश लेकर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार बुधवार को मठ पहुंचे। प्रातः स्मरणीय पूज्यपात गुरुदेव भगवान से मुलाकात कर शुभकामना संदेश दिया जिस पर पूज्य गुरु जी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की नजर में सिद्धपीठ हथियाराम मठ है जिसे वह शुभकामना संदेश भेजे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने के साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुढ़िया माई से आशीर्वाद मांगा। इन्हीं शब्दों के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को दीपावली का शुभ संदेश दिया। साथ ही दीपोत्सव का त्यौहार जनपद सहित सभी प्रदेशवासियों को हर्षोल्लास के साथ मनाने की कामना की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












