पुलिया से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
रात भर पुलिया के पास पड़ा रहा शव और बाइक
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक ठेकेदार कंस्ट्रक्शन का काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे एक निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकरा गई। हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। रात भर पुलिया के पास ही शव पड़ा रहा।
सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक माखी थाना क्षेत्र के सुदेसा बहादुरपुर भदेसा गांव के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव पुत्र अशरफी लाल दही थाना क्षेत्र के बसीरतगंज के पास ठेकेदारी पर कंट्रक्शन का काम करता था। मंगलवार की देर रात काम निपटाने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह शहजादपुर पलिया के पास पहुंचा ही था। तभी निर्माणाधीन पुलिया की जानकारी न होने से वह बाइक समेत टकरा गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी इधर उधर खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पुलिया के पास शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने दही और माखी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दोनों थानों की पुलिस में जांच पड़ताल की इसके बाद थाना क्षेत्र माखी होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजन रो रोकर बेहाल होते रहे। युवक की मौत से पत्नी ज्योति रो रोकर आहत होती रही। मृतक के एक दस वर्ष का बेटा और 5 वर्ष की बेटी है। पुलिस घटना को लेकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












