संविदा कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर दिया धरने का अल्टीमेटम
5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीओ को सौंपा
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ द्वारा बबेरू बिजली पावर हाउस में एक दिवसीय धरना देकर पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीओ को सौपा।
कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो 4 नवंबर 24 को अधिशाषी अभियंता कार्यालय बांदा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बबेरू विद्युत पावर हाउस में बबेरू उपखंड के संविदा कर्मचारियों एक दिवसीय धरना देकर 5 सूत्रीय ज्ञापन एसडीओ एजाज रसूल को सौप कर बताया जनपद मंडल के अन्तर्गत संविदा पर कार्य करा रही संस्थाओं द्वारा विभागीय मानकों एवं श्रम कानूनों के विरुद्ध 55 वर्ष का हवाला देकर पूर्व में निरन्तर कार्य कर रहे संविदा कार्मिको को कार्यसे हटाया जा रहा है। संविदाकार संस्था मैसेर्स वर्ल्ड क्लास द्वारा वर्तमान में लागू प्रबंधन के आदेशों के बावजूद उनके द्वारा आपूर्तित कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया। श्रम कानून के विपरीत वाह्य एजेंसी द्वारा आपूर्तित संविदा कार्मिको से 8 घंटे के बजाय 16-16 घंटे विभागीय कार्य लिया जा रहा है वाह्य एजेंसी द्वारा आपूर्तित संविदा कर्मचारियों को श्रम कानून के अंतर्गत किसी भी प्रकार का कोई अवकाश अनुमन्य नहीं किया जा रहा है और समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता। शीघ्र सभी समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है। अगर मांगे नहीं मानी जाती तो आगामी 4 नवम्बर को अधिशासी अभियन्ता कार्यालय बांदा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने के दौरान संविदा कर्मचारी सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, दिनेश यादव, रमेश पाल, शिवकांत, अमर यादव, श्यामलाल मौर्य, मयंक, अनय, रामबरन, आशाराम, राममहेश, विनोद, अनिल, लाल कुमार सहित संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












