गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का बदायूं आगमन 21 को

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का बदायूं आगमन 21 को

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 21 सितम्बर को जनपद में भाजपा द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व सीएम बरेली से कार द्वारा प्रातः 9:30 बजे बदायूं के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:30 बजे बदायूं क्लब बदायूं में भाजपा द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का अवलोकन व उद्घाटन करेंगे। 11 बांके बिहारी लॉ कॉलेज उझानी में युवाओं से संवाद एवं सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12:10 पर ग्राम हजरतगंज में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1:30 बजे एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर मध्यान्ह भोजन करेंगे। 2:40 बजे 32, सिविल लाइंस में घर-घर सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। 3:30 भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। सायं 4:45 बजे मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA