उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरौला ग्रामीण में वार्षिकोत्सव बाल मेला एवं शारदा संगोष्ठी आयोजित

उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरौला ग्रामीण में वार्षिकोत्सव बाल मेला एवं शारदा संगोष्ठी आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला (बलरामपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरौला ग्रामीण के वार्षिकोत्सव में बाल मेला एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का परिचय देते हुए कूलर, फाउंटेन, ज्वालामुखी, ग्रास कटर, मेरा विद्यालय जैसे अनेक वैज्ञानिक एवं शैक्षिक मॉडल प्रस्तुत किये जिसको आये लोगों ने खूब सराहा।
इस दौरान छात्रों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिससे माहौल उत्साहपूर्ण और आनंदमय हो गया। लोकगीत, नृत्य, नाटक, कविता पाठ जैसे कार्यक्रमों ने सभी को मंत्र—मुग्ध कर दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एआरपी विजय, स्काउट गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता और प्रधानाध्यापिका शबी फातमा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये गये।
प्रधानाध्यापिका शबी फातिमा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। छात्रों की प्रस्तुति ने इस बात को प्रमाणित किया कि वे न केवल पढ़ाई में, बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी प्रतिभाशाली हैं। स्काउट गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके समग्र विकास में सहायक होते हैं।
वंदना गुप्ता, रजिया बेगम, मुनीशा रईस, राशिदा खातून, नसरीन बानो, छठी राम सहित विद्यालय की रसोइया का आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA